top of page
  • Writer's picturegajeravidyabhavanguj

सब्जियों का महत्व

सब्जियाँ संरक्षि तत्व, जैसे खनिज पदार्थ, नमक, विटामिन तथा अन्य रासायनिक पदार्थों का बाहुल्य स्त्रोत है| सब्जियों का मनुष्य के आहार में एक महत्वपूर्ण स्थान है| संतुलित आहार तथा अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इनका उपयोग आवश्यक है|



हरी सब्जियों का महत्व

-पत्तीदार हरी सब्जियाँ शरीर के उचित विकास एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है| इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं|

-पत्तेवाली सब्जियाँ लोहयुक्त होती है| लोहकी कमी से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है|

-हरी पत्ती वाली सब्जियों में कैल्शियम, बीटा केरोटिन एवं विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं|

-हरी सब्जियों में विटामिन बी कोम्पलेक्स भी पाया जाता है|


सब्जियाँ एवं फल हमारे भोजन का अभिन्न अंग है सब्जियाँ खाने से हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के पोस्टिक तत्व की प्राप्ति होती है| हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का जितना योगदान अन्य चीजों का है उतना ही योगदान सब्जियों का भी है, इसलिए हमारे दैनिक जीवन में हम सब्जियाँ खाते हैं| उपरोक्त विशेषता को ध्यान में रखते हुए कक्षा ५ विषय हिंदी में सब्जियों के महत्व के बारे में छात्र के माध्यम द्वारा प्रवृत्ति की गई थी| जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चे सभी सब्जियों के रूप, रंग ,एवं आकार के बारे में जाने एवं सब्ज़ियों का महत्व तथा उपयोगिता समझे|

684 views0 comments

Recent Posts

See All
bottom of page